Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

कर्तव्य पथ पर महिलाओं का दमखम, महिलाओं के नेतृत्व वाली टुकड़ियां, झांकियां और बैंड हुए शामिल

Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को कर्तव्य पथ पर महिलाओं का दमखम दिया। परेड में कई महिलाओं के नेतृत्व वाली टुकड़ियां, झांकियां और बैंड शामिल हुए। प्रतिक्रिया वाहन बल (भारी) नंदीघोष का नेतृत्व मेजर राधिका सेन ने किया और त्वरित प्रतिक्रिया बल वाहन (मीडियम) त्रिपुरांतक की अगुवाई मेजर सृष्टि शर्मा ने की। 

युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (मैदान) की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल श्रुतिका दत्ता ने संभाली और नौसेना की झांकी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट सीडीआर ममता और लेफ्टिनेंट विपुल सिंह गहलौत ने किया। भारतीय तटरक्षक दल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नविता ठाकरान ने किया और भारतीय तटरक्षक की झांकी की कमान कमांडेंट सोनिया सिंह और कमांडेंट साधना सिंह ने संभाली। 

सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी की अगुवाई असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय ने की। दिल्ली पुलिस की महिला बैंड का नेतृत्व बैंड मास्टर रुयांगुनो केंसे ने किया और एनसीसी की महिला मार्चिंग टुकड़ी की कमान  सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी संभालती नजर आईं। एनसीसी संयुक्त बैण्ड का नेतृत्व कैडेट मदेश अशोक और अंकिता कुमारी करते नजर आए।