Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सिलेंडर फटने से भरभराकर गिरा मकान, एक महिला की मौत

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में गैस सिलेंडर फटने से घर का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 24 साल की एक महिला की मौत हो गई और एक घायल हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी। 

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिर गया। मलबे में 24 साल की रजनी और 20 साल की रेणु दब गईं। उन्हें बाहर निकाला गया और संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। 

इलाज के दौरान रजनी की मौत हो गई जबकि रेणु का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि रेणु 18 फीसदी जल गई हैं।