Breaking News

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |  

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गिरा राजधानी का पारा

देश की राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बारिश जारी रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।