Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

वक्फ बोर्ड के इमामों का अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन, 17 महीनों से नहीं मिला है वेतन

दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमाम अपना वेतन जारी करने में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद साजिद रशीदी ने कहा कि उन्हें पिछले 17 महीनों से वेतन नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि वे लगातार सरकार के कई अधिकारियों और नेताओं से मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा, "हम विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले वेतन जारी करवाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि वे आज हमसे नहीं मिले। हम एक जनवरी, 2025 को फिर से आएंगे और ज्यादा लोगों के साथ आएंगे। मोहम्मद साजिद रशीदी ने कहा कि वे इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसे राजनैतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं।