Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

Delhi: भारत में यूनेस्को की बैठक संपन्न, आईजीसी का अगला सत्र 2026 में चीन में होगा

Delhi: अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा पर यूनेस्को की एक अहम बैठक का शनिवार को समापन हुआ। हफ्ते भर चले सत्र के दौरान कुल 67 जीवंत विरासत तत्वों को यूनेस्को की सूचियों में जोड़ा गया है। भारत में पहली बार आयोजित बैठक का स्थल दिल्ली का लाल किला रहा, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

सत्र के लिए भारत आए दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव यादगार रहा। उन्होंने मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की तारीफ की। कुछ प्रतिनिधि तो भारत में अलग तरह के खान-पान और अनोखे और लजीज व्यंजनों का स्वाद नहीं भुला पा रहे हैं।

इस साल के कार्यक्रम के बाद, 157 देशों की 849 सांस्कृतिक प्रथाएं अब यूनेस्को की जीवंत विरासत सूची का हिस्सा बन गई हैं। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए गठित अंतर-सरकारी समिति के अगले सत्र का आयोजन दिसंबर 2026 में चीन के जियामेन शहर में होगा।