Breaking News

बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |  

Delhi: बड़ी तादाद में लोग रद्द करा रहे हैं कश्मीर जाने की बुकिंग, ट्रैवल और टूर ऑपरेटर मायूस

दिल्ली के ट्रैवल और टूर ऑपरेटरों ने बताया है कि कश्मीर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर बुकिंग रद्द की जा रही है। ऑपरेटरों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद लोग कश्मीर जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे और वे अपनी बुकिंग रद्द करवा रहे हैं।

लोग ऐसे वक्त बुकिंग रद्द कर रहे हैं जब कश्मीर का पर्यटन उद्योग बेहतरीन सीजन की उम्मीद लगाए था। देश के ज्यादातर हिस्सों में बढ़ते पारे की वजह से लोग राहत महसूस करने के लिए कश्मीर की ठंडी वादियों का रुख करते हैं।

सरकार ने बुधवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडरों, ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों और ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटरों से पर्यटकों को हर संभव मदद देने को कहा है। इसमें कैंसिलेशन फीस माफ करना भी शामिल है।