Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

सीएम आतिशी के खिलाफ ट्रांसजेंडर राजन सिंह ने किया नामाकंन, कही दी ये बड़ी बात

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। सिंह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उम्मीदवार ने पीटीआई वीडियो से कहा, "आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले 10-15 सालों में हमारे लिए कुछ नहीं किया है। मैंने दिल्ली की सबसे शक्तिशाली महिला के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल किया है।" राजन सिंह ने ये भी मुद्दा उठायाक कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कोई स्कूल, चिकित्सा सुविधा और शौचालय नहीं है। 

आम जनता पार्टी के उम्मीदवार को दक्षिण दिल्ली की हाई-प्रोफाइल कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के साथ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,94,515 मतदाता हैं- 1,06,893 पुरुष, 87,617 महिला और 5 ट्रांसजेंडर।

दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।