Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

दिल्ली में आज गरज और भारी बारिश की चेतावनी जारी

New Delhi: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1.9 डिग्री कम है।

सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी और शाम को 78 फीसदी के बीच रही। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई।

सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग में 7.6 मिलीमीटर, पालम में 13.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.2 मिलीमीटर, रिज में 5.2 मिलीमीटर, जबकि आया नगर में बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए गरज और बारिश की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा और शाम 4 बजे एक्यूआई 67 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।