Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा SIR का मामला, DMK और TMC की याचिकाओं पर चुनाव आयोग को देना होगा जवाब

Delhi: उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ डीएमके, सीपीआई (एम), पश्चिम बंगाल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस नेताओं की याचिकाओं पर मंगलवार को निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा।

न्यायालय ने निर्वाचन आयोग से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर कवायद को चुनौती देने वाली डीएमके, कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई और तृणमूल कांग्रेस की अलग-अलग याचिकाओं पर दो सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा।

कोर्ट ने मद्रास और कलकत्ता उच्च न्यायालयों से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कार्यवाही स्थगित रखने को कहा। वहीं. न्यायालय ने तमिलनाडु में एसआईआर का समर्थन करने वाली एआईएडीएमके की हस्तक्षेप याचिका विचारार्थ मंजूर की।

27 अक्टूबर को, चुनाव आयोग ने अगले साल नवंबर से फरवरी के बीच 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के दूसरे चरण के आयोजन की घोषणा की थी।