Breaking News

‘ममता को पूर्व CM जैसी सुरक्षा मिलेगी’, PSO हटाए जाने पर बोले BJP MLA असीम सरकार     |   MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन     |   शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की मीटिंग पहुंचे सिर्फ तीन सांसद     |   केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी     |   उन्नाव: डबल इंजन सरकार जैसा विकास करने की क्षमता सपा-कांग्रेस में नहीं- सीएम योगी     |  

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोलीं- दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें

Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नरेंद्र मोदी की ‘‘मौसम का मजा लीजिये’’ वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणी ऐसे समय की, जब भारत के कई हिस्सों में सर्दी शुरू हो गई है, लेकिन कांग्रेस ने इसे कई शहरों खासकर दिल्ली में वायु प्रदूषण से जोड़ा।

मोदी ने सोमवार को शुरू हुए शीतकालीन सत्र से पहले पारंपरिक रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप लोग भी मौसम का मजा लीजिए।" राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर के अधिकांश दिनों में हवा की गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ या ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में बनी रही।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मौसम का मजा लीजिए। सवाल है कि दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, वो खुद बाहर झांककर देखें कि क्या हाल है।’’ उन्होंने सवाल किया कि सरकार किसी भी चीज पर चर्चा नहीं करना चाहती, तो सदन कैसे चलेगा? प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को कम से कम चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार होना चाहिए।