Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

दिल्ली: रामलीला मेले में चलता झूला रुका, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

                
दिल्ली में बुधवार की रात रामलीला मेले में बड़ा हादसा होते-होते रह गया। मेले में चलता हुआ झूला अचानक रुक गया और उसमें बैठे चार बच्चों समेत 20 लोग फंस गए। ये हादसा नरेला के सुभाष रामलीला मैदान पर हुआ।

फायर ब्रिगेड को बुधवार रात करीब 11 बजे इस हादसे की जानकारी मिली जिसके बाद दो गाड़ियों को तुरंत हादसे की जगह पर भेजा गया। चार बच्चों और 12 महिलाओं को झूले से सुरक्षित निकाला गया।

हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है।