Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। 

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में कहा कि अगर बिभव कुमार को रिहा किया गया तो उन्हें और उनके परिवार की जान को खतरा हो सकता है। स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि मामले का एकतरफा वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट होने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। 

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल को सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है। एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि बिभव कुमार अपनी सेवाएं खत्म होने के बावजूद ताकतवर शख्स हैं।