Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

AAP को एकजुट रखने के लिए सुनीता केजरीवाल सबसे बेहतर व्यक्ति: सौरभ भारद्वाज

 एएपी नेता और दिल्ली के मंत्री नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे अच्छी इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति का कैडर पर "सकारात्मक प्रभाव" पड़ा है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी के मुख्यालय में पीटीआई वीडियो से कहा कि सुनीता केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री की ‘‘मैसेंजर (संदेशवाहक)’’ हैं। उन्होंने कहा कि कैडर और शीर्ष नेतृत्व के भावनात्मक संबंध  किसी संगठन को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल की मौजूदगी का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल जी के संदेशों को पहुंचा रही हैं। इसका हमारी पार्टी के कैडर और हमारे समर्थकों पर बहुत प्रभाव पड़ा है। हम इसका प्रचार करना चाहते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में, वे पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे अच्छी व्यक्ति हैं।

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी पत्नी ने अब तक तीन डिजिटल ब्रीफिंग को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने ईडी हिरासत और तिहाड़ जेल से उनके संदेश पढ़े। एक तरह की राजनैतिक शुरुआत में, उन्होंने 31 मार्च को विपक्षी गुट 'इंडिया' की 'महारैली' में अपना संदेश पढ़ा। ये पूछे जाने पर कि क्या सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। भारद्वाज ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हमें अच्छा लगेगा लेकिन ये उनका निजी फैसला है। 

आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार ‘एएपी’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को अदालत से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। इस बारे में बात करते हुए भारद्वाज ने कहा कि यदि किसी का बड़ा भाई किसी परेशानी में होता है तो उनके परिवार की देखभाल करना उनका कर्तव्य है। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये हमारी संस्कृति है। बीजेपी कह रही थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के सदस्यों के बीच झगड़े होंगे। संजय सिंह अरविंद केजरीवाल को अपना अपना बड़ा भाई मानते हैं। इसलिए उन्होंने सुनीता केजरीवाल पैर छुए। हम एक इकाई और एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं।