Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, यातायात पर पड़ा असर

 दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जगह-जगह पानी भर गया और ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ, जबकि येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे रहे। इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और गरज-चमक के कारण हमारी उड़ान का समय प्रभावित हुआ है।"

एअर इंडिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बारिश और गरज-चमक के कारण आज शाम दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें बाधित हो सकती हैं।
स्पाइसजेट ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में खराब मौसमके कारण सभी आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली।

शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने हवा की गति 79 किमी प्रति घंटा दर्ज की, जबकि पालम में 74 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटा और पीतमपुरा में 65 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच तीन घंटों में सफदरजंग में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।