Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए बीजेपी के छह बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट

Delhi: भारतीय जनता पार्टी विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए छह बार के बीजेपी विधायक का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया, जबकि अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किए गए दूसरे प्रस्ताव का गजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया। 

बीजेपी नेता बिष्ट (67) हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद से जीते हैं। उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को हराया था। मुस्तफाबाद से पहले बिष्ट ने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2020 में फिर से यह सीट (करावल नगर) जीती थी। पांच फरवरी के चुनाव में बीजेपी की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है।