Breaking News

उत्तराखंड: 24 घंटे में सामान्य से 354 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड बारिश     |   ठाणे डॉक्टर से मारपीट मामला: शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद कोर्ट में होंगे पेश     |   देहरादून में 'छात्रों की गूंज': कोटा की तर्ज पर युवाओं से 17 जुलाई को संवाद करेंगे राहुल गांधी     |   दक्षिणी चीन में कुदरत का कहर: तूफान 'मायसाक' के कारण आई बाढ़ से 39 लोगों की मौत     |   हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच जुबानी जंग तेज     |  

शुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर 'मनरेगा घोटाले' का आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की

नई दिल्ली: श्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 'फर्जी' जॉब कार्ड के माध्यम से मनरेगा फंड से हजारों करोड़ रुपये का गबन किया है। दिल्ली में शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आधार को जॉब कार्ड से जोड़ने के परिणामस्वरूप लाखों फर्जी कार्ड रद्द कर दिए गए।

उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल को आवंटित मनरेगा फंड से तृणमूल कांग्रेस को गलत तरीके से धन दिया गया। शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति से मुलाकात करेंगे।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य का 15,000 करोड़ रुपये का बकाया रोकने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस केंद्र की तरफ से पश्चिम बंगाल के लिए धन जारी करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर बैठी है।