Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

वक्फ बिल की JPC बैठक में फिर हुआ हंगामा, कई विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

New Delhi: कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक से ये आरोप लगाते हुए वॉकआउट किया कि एक बीजेपी सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए. राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित विपक्षी सदस्य संसदीय पैनल की बैठक से बाहर चले गए। बैठक में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि विधेयक पर प्रेजेंटेशन दे रहे थे। 

करीब एक घंटे तक वॉकआउट करने के बाद विपक्षी सदस्य फिर से बैठक में शामिल हुए। हालांकि, बीजेपी सदस्यों का दावा था कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब विपक्षी सदस्यों ने बैठक से वॉकआउट किया है।