Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुबह के समय सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह लोगों के दफ्तर और स्कूल जाने के समय ‘येलो लाइन’ पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच ट्रेन विलंब से चल रही हैं, जबकि अन्य सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। कई यात्रियों ने शिकायत की कि इस व्यवधान के कारण विश्वविद्यालय से गुरु तेग बहादुर नगर तक पहुंचने में उन्हें 50 मिनट लग गए, जबकि आम दिनों में यह यात्रा महज एक से डेढ़ मिनट में पूरी हो जाती है।

कई लोगों ने यह भी कहा कि इसके कारण उन्हें समय पर दफ्तर और स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और प्रभावित हिस्से में संचालन को पूरी तरह सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।