Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा ने दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त का प्रभार संभाला

Delhi: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के 26वें आयुक्त का पद संभाल लिया। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया, जो केवल 21 दिन तक इस पद पर रहे। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा ने यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रभार संभाला।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान हमला होने के एक दिन बाद गोलचा की पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्ति हमले से संबंधित नहीं है।

सतीश गोलचा का कार्यकाल अप्रैल 2027 तक है। उन्हें उनके सख्त रुख और 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान निर्णायक नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जब वो कानून-व्यवस्था के विशेष पुलिस आयुक्त के तौर पर तैनात थे। सतीश गोलचा के पूर्ववर्ती एसबीके सिंह, 1988 बैच के अधिकारी हैं। वो संभवतः सबसे कम अवधि तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे। उन्होंने संजय अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद एक अगस्त को पदभार संभाला था।