Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

Delhi: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, के कविता ने कहा- ‘सत्यमेव जयते’

Delhi: तेलंगाना जागृति की संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ में एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि ‘‘सत्य की जीत होती है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मामला उनके खिलाफ ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत ‘‘थोपा’’ गया था। दिल्ली की एक अदालत के फैसले पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायपालिका ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में झूठ के जाल को ध्वस्त कर दिया।’’ कविता को इस मामले में मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उसी साल 29 अगस्त को दिल्ली की तिहाड़ जेल से वह रिहा हुई थीं।

उच्चतम न्यायालय ने उन्हें कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामले में जमानत दे दी थी।