Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

जश्न का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है, तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बोले संजय सिंह

New Delhi: करीब छह महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बुधवार को पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। संजय सिंह का जेल के बाहर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया, जिन्होंने उन्हें माला पहनाई और फूल बरसाए।

रिहा होने के बाद संजय सिंह ने कहा कि ये जश्न का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है। उन्होंने कहा, "जेल में बंद हमारे नेता भी जल्द ही बाहर आएंगे।"