Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पतंजलि विज्ञापन मामला: SC ने एक्शन नहीं लेने पर उत्तराखंड स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी की खिंचाई की

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि आयुर्वेद के जारी बड़े बड़े दावे करने वाले विज्ञापनों पर एक्शन नहीं लेने के लिए उत्तराखंड स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अथॉरिटी ''गहरी नींद'' में है और गलत विज्ञापनों के बारे में जानकारी होने के बावजूद इसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं ली। कोर्ट ने कहा इस मामले में किसी तरह देरी करने की साफ कोशिश की जा रही है।

बेंच ने कहा कि वो ये जानकर चकित है कि फाइलों को आगे बढ़ाने के अलावा अथॉरिटी ने कुछ नहीं किया। बेंच ने पूछा कि इस लापरवाही के लिए क्यों नहीं लाइसेंसिंग अधिकारी और जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारियों को निलंबित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को योग गुरु रामदेव और उनके करीबी सहयोगी पतंजलि आयुर्वेद के बालकृष्ण के भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए बिना शर्त माफी मांगने के हलफनामे को भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।