Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बंधक मामले में केस बंद करने का आदेश

Delhi: ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। बंधक बनाने के मामले में फैसला सुनाते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही बंद करने का आदेश दिया है। ईशा फाउंडेशन के खिलाफ हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी दो बेटियों को कोयंबटूर में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन के कैंपस में बंदी बनाकर रखा था।

सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दोनों महिलाएं बालिग हैं और उन्होंने कहा है कि वे स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के आश्रम में रह रही थीं। वकील एम. पुरूषोत्तम के सवाल पर कोर्ट ने कहा कि वे केवल हेबियस कॉर्पस मामले को बंद कर रहे हैं और राज्य बाकी मामलों में जांच आगे बढ़ा सकते हैं।