Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

SBI ने ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की, प्रभावी दरें 15 जून से हुई लागू

Delhi: देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे मौजूदा तथा नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए ऋण सस्ता हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद एसबीआई ने निर्णय लिया है। 

एसबीआई की रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) में 0.5 प्रतिशत की कटौती के साथ ये अब 7.75 प्रतिशत हो गई है। बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) में भी 0.5 प्रतिशत की कटौती की गई और यह 8.65 से अब 8.15 प्रतिशत हो गई है। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई अद्यतन दर की जानकारी के अनुसार, संशोधित दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई। 

बैंक के इस कदम से रेपो आधारित ब्याज से जुड़े कर्ज सस्ते होंगे। इससे आवास, वाहन, व्यक्तिगत कर्ज लेने वाले नये और मौजूदा खुदरा ग्राहकों के अलावा सूक्ष्म, लघु और मझोले मध्यम उद्यम (एमएसएमई) कर्जदारों को लाभ होगा। 

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने छह जून को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) एक प्रतिशत कम कर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की।