Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Delhi: एसबीआई को मिला ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2025’ पुरस्कार

Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को विश्व बैंक/आईएमएफ की वार्षिक बैठक के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल फाइनेंस से दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। देश के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ने दो खिताब (‘वर्ल्ड्स बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2025’ और ‘बेस्ट बैंक इन इंडिया 2025’) जीते।

एसबीआई ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि यह दोहरी मान्यता बैंक की नवाचार, वित्तीय समावेशन और ग्राहक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र में उसकी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करती है।

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि 52 करोड़ ग्राहकों को सेवा देना और रोजाना 65,000 नए ग्राहकों को जोड़ना प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण में बड़े निवेश की मांग करता है।