Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

त्रिलोकपुरी में सड़क धंसी, रिक्शा गिरा, बड़ी दुर्घटना टली

पश्चिमी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अचानक मेट्रो पिलर के नीचे सड़क धंस गई, जिससे वहां से गुजर रहा एक रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रिक्शे को बाहर निकाला और घायल व्यक्ति को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

गड्ढे की गहराई लगभग 10 फीट और चौड़ाई 15 फीट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और संबंधित विभागों को घटना की जानकारी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को घेराबंदी कर दी है ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो। अब यह जांच की जा रही है कि सड़क के धंसने का कारण क्या था और इसे कैसे रोका जा सकता है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद चिंतित हैं और इलाके में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।