दिल्ली में मंगलवार सुबह गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की गई। ये रिहर्सल कर्तव्य पथ पर आयोजित हुई। एक बयान में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। गणतंत्र दिवस पर झांकियां प्रदर्शित करने के लिए 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का चयन किया गया है।