Breaking News

IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह दुर्गापुर में रोड शो करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे     |   NIA ने मालदा हिंसा मामले में सीलबंद अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की     |  

Delhi: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण यातायात रहेगा बाधित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड से पहले कर्तव्य पथ पर शनिवार को भी परेड की रिहर्सल हुई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर बिना किसी बाधा के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। ऐसे में कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। इसी को लेकर यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि 17 से लेकर 21 जनवरी तक लोगों को किन रास्तों पर जाने से बचना है और किन्हें नजरअंदाज करना है। जारी परामर्श में कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परामर्श के अनुसार, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह दस बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक यातायात प्रतिबंध रहेगा। 

परामर्श के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए आगे उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा।