Breaking News

अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |  

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi: दिल्ली में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम  विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। शहर में न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि ह्यूमिडिटी सुबह साढ़े आठ बजे 72 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में गुरुवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 95 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।