Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

AAP ने रेखा सरकार के पहले 100 दिनों को पूरी तरह विफल बताया, कहा- राजधानी बिजली कटौती से परेशान

दिल्ली में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि रेखा गुप्ता सरकार के पहले 100 दिन "विफल" रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में एएपी नेताओं - आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कुलदीप कुमार और संजीव झा ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और जनता से किए गए कई दावे अभी तक धरातल पर नहीं उतरे हैं।

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली बीजेपी इकाई ने 31 मई को अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए वे जनता को सरकार की उपलब्धियों और नीतियों से अवगत कराएगी। जहां बीजेपी अपनी सरकार के शुरुआती दिनों में स्थिरता और कामकाज को उजागर करने पर जोर दे रही है, वहीं आम आदमी पार्टी उसके दावों की पोल खोलने के लिए अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश कर रही है।

एएपी नेता नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यकाल में दिल्ली के लोगों के सामने आने वाली समस्याओं की एक सूची पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "सात से 15 परसेंट से बिजली के दाम पीपीएसी (पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल) के नाम पर बढ़ा दिए गए हैं और अगले महीने से बढ़े हुए बिजली के बिल दिल्ली वालों के आना शुरू हो जाएंगे।"