Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी, एक्यूआई 400 के पार पहुंचा

दिल्ली में शनिवार को भी एक्यूआई गंभीर कैटेगिरी में दर्ज किया गया। प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई और ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 7:05 बजे एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। वहीं जहांगीरपुरी में एक्यूआई 462, वजीरपुर में 466, अशोक विहार में 456, बवाना में 457, आनंद विहार में 458, पंजाबी बाग और विवेक विहार में 453 एक्यूआई एक्यूआई दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51-100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 को ‘‘मध्यम’’, 201-300 को ‘‘खराब’’, 301-400 को ‘‘बहुत खराब’’, 401-450 को ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘बेहद गंभीर’’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।