Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली में बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, नरेला में 46.3 डिग्री, आया नगर में 45 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।