Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

संसद में हुई हाथापाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुरक्षा पर चिंता जताई, कार्रवाई की मांग की

New Delhi: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को महिला सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। आयोग ने कहा कि संसद में हुई घटना गलत उदाहरण पेश करती है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

बी. आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में सांसदों के बीच आमना-सामना और हाथापाई हो गई, जिसके बाद नागालैंड की एक महिला सांसद फांगनोन कोन्याक ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू)  ने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों समेत हर जगह, महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान की जगह होनी चाहिए। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि ये घटनाएं एक खतरनाक मिसाल कायम करती हैं, हम अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

#महिला सुरक्षा #महिलाओं के लिए सम्मान #एनसीडब्ल्यू @विजयराहतकर,'' एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर पोस्ट में कहा है।