Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

पी. सी. जॉर्ज ने थामा बीजेपी का दामन, केरल जनपक्षम सेक्युलर पार्टी का भाजपा में विलय

New Delhi: केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का बीजेपी में विलय हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के प्रमुख पी. सी. जॉर्ज ने दिल्ली आकर अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।

सात बार के विधायक रहे पी. सी. जॉर्ज ने बेटे बेटे शॉन और केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी के नेताओं के साथ दिल्ली में बीजेपी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा। 

केरल के पूंजार विधानसभा क्षेत्र से 30 सालों से ज्यादा वक्त के लिए पी. सी. जॉर्ज विधायक रहे। वो सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला।