Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

आज शाम 7 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 का रिजल्ट थोड़ी देर में पूरी तरह से साफ हो जाएगा। रुझानों में BJP को बंपर बहुमत मिल चुकी है। अब माना जा रहा है कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विदाई होनी तय है। रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, रुझान सामने आने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। वहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में पूरी तरह से साफ हो जाएगा. रुझानों में बीजेपी को बंपर बहुमत मिल चुका है. अब माना जा रहा है कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विदाई होगी और बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो जाएगा. रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

रुझान सामने आने के बाद से बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है. वहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी आज शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने यहां तक कह दिया कि यह रुझान नहीं है, यह नतीजों में तब्दील होंगे और बीजेपी सरकार बनाएगी.

जश्न में डूबे बीजेपी कार्यकर्ता

बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं. वह बहुत ही खुश हैं और ढोल पर डांस कर इस जीत का जश्न मना रहे हैं. बता दें कि चुनाव के नतीजे अभी आए नहीं हैं. अब तक सिर्फ रुझान ही सामने आ रहे हैं, जिसमें बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. हालांकि नतीजों की घोषणा चुनाव आयोग ही करेगा.