Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Delhi: पीएम मोदी ने स्कूल में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, वाइस प्रिंसिपल ने बताया प्राउड मोमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने के इस खास मौके पर दिल्ली के पंडारा पार्क में मौजूद सरकारी स्कूल में छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने नवयुग स्कूल के छात्रों से बातचीत की और उनके साथ पार्क में झाड़ू भी लगाई। 

प्रधानमंत्री के दौरे पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि ये स्कूल के लिए बहुत गर्व का पल है। उन्होंने कहा, "वे यहां आए और स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया। बच्चों को साफ-सफाई की अहमियत बताई। हमने स्वच्छता पर बहुत सारे पोस्टर लगाए थे और प्रधानमंत्री ने छात्रों से उन्हें समझाने के लिए कहा।"

स्टूडेंट से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि वो योग करते हैं या नहीं और क्या किसी को स्वच्छता पर कोई गाना पता है? हर साल दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वच्छता अभियान भारत सरकार ने 2014 में शुरू किए था। आज इस पहल को 10 साल पूरे हो गए हैं।