Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

PM मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहनी भगवा पगड़ी, लाल किले पर 12वीं बार किया ध्वजारोहण

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर 12वीं बार ध्वजारोहण किया। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी का लुक खास था। आजादी के जश्न को मनाने के लिए उन्होंने भगवा रंग का चुनाव किया।

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर पीएम मोदी नारंगी रंग की पगड़ी और सफेद कुर्ता पायजामा पहने नजर आएं। साथ ही उन्होंने पगड़ी से मैच करती हुई नारंगी रंग की ही नेहरू स्टाइल जैकेट भी पहनी हुई थी। इसके अलावा अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सफेद रंग के साफे का चुनाव किया, जिसके बॉर्डर यानी किनारी पर तिरंगे के रंग- नारंगी, सफेद और हरा नजर आएं।

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने लुक से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। बीते सालों से उनके आउटफिट्स और पगड़ी भारत की समृद्धि सांस्कृतिक विविधता और देशभक्ति की भावना को दर्शाते आए हैं।

पिछले साल 2024 में पीएम मोदी ने राजस्थान की लहरिया पगड़ी पहनी थी। नारंगी, पीले और हरे रंग से सजी लहरिया प्रिंट पगड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली बंद गला जैकेट के साथ उनके लुक का मुख्य आकर्षण रही।

पीएम मोदी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।"