Breaking News

जापान की पीएम 3 दिन की भारत यात्रा पर     |   केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में आज PAC की बड़ी बैठक, 11 बजे पार्लियामेंट में मंथन     |   मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट     |   ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूर     |   मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद     |  

पीएम मोदी दिल्ली AIIMS पहुंचे, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हाल चाल जाना

Delhi: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। 

73 साल के धनखड़ को देर रात करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा भी धनखड़ का हाल जानने एम्स पहुंचे।