Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

आम आदमी पार्टी राज्य के लिए 'आपदा' है, दिल्ली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एएपी को दिल्ली के लिए 'आपदा' बताया और कहा कि राजधानी पिछले दस सालों से उसकी सरकार के तहत पीड़ित है।

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फ्लैट देने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "इन घरों के मालिक भले ही दिल्ली के अलग-अलग लोग हो, लेकिन ये सब के सब मेरे परिवार के ही सदस्य हैं। साथियो देश भली भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया। लेकिन बीते 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक गरीबों के घर उनका सपना पूरा किया है। मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था।"

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दो नए परिसरों और बीजेपी विचारक वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज की आधारशिला रखी। 600 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाली इस परियोजना का मकसद शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देना और सुविधाओं का आधुनिकीकरण करना है।