एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सांसदों का समर्थन पत्र भी सौंपा है। इसके बाद राष्ट्रपति ने एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। नौ जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.