Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

मॉस्को में आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- दुख की इस घड़ी में रूस के साथ

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरे भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।

रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद हॉल में धमाका भी हुआ, जिससे वहां आग लग गई।