Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शांति और कानून-व्यवस्था जरूरी, 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में पीएम मोदी

New Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी है, शांति और कानून-व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद हो या अशांति फैलाने वाले माओवादी। हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब नॉर्थ-ईस्ट के साथ 'बम और बंदूक और रॉकेट का नाम जुड़ा हुआ था। इसका बहुत बड़ा नुकसान वहां के युवाओं को उठाना पड़ता था। उनके हाथों से अनगिनत मौके निकल गए। 

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के भविष्य पर है इसलिए हमने एक के बाद एक शांति समझौते किए। युवाओं को विकास की मुख्य धारा में आने का अवसर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10-11 साल में 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता चुना है। आज नॉर्थ ईस्ट युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के लिए नए मौके मिल रहे हैं।