Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की महारैली, तैयारी में जुटे AAP नेता

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया की आज महारैली है। इसको लेकर गठबंधन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। रैली में शामिल होने के लिए नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओें को उम्मीद है कि इस रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और अफना विरोध दर्ज कराएंगे। आम आदमी पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी की तरफ से की गई गिरफ्तारी का लगातार विरोध कर रही है और इसे असंवैधानिक बता रही है। 

विपक्ष की रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता  रामलीला मैदान आयोजित रैली में शामिल लेंगे। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित की गई है।

ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक  बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोल चक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और प्रतिबंधित किया जा सकता है। अजमेरी गेट, कमला मार्केट के चारों ओर से गुरु नानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरु नानक चौक से तुर्कमान गेट तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट प्रभावित रहेंगे।

इसमें कहा गया है कि राजघाट चौक, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, मिरार्ड चौक, पहाड़गंज चौक, ए-प्वाइंट और दिल्ली गेट पर सुबह नौ बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लगाया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक नियमों और डायवर्जन की समीक्षा की जाएगी। 

इसमें कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि यदि संभव हो तो सड़कों से बचें या बाईपास करके और सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करके सहयोग करें।
आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय के साथ सावधानी से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

सलाह में कहा गया है कि आम जनता और मोटर चालकों को धैर्य रखने, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करने, सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और अपडेट रहने की सलाह दी जाती है।