Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

Delhi: ग्रेटर कैलाश में दीवार गिरने से एक शख्स घायल, पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Delhi: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में शुक्रवार को एक दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें एक चालक दबकर घायल हो गया और वहां खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने बताया कि लगभग 30 से 35 फीट लंबी इस दीवार का रखरखाव टाटा टेलीकॉम और वन विभाग मिलकर करते थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पीसीआर वैन और पुलिसकर्मियों को फौरन मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि मौके पर पहुँचने पर पुलिस अधिकारियों ने पाया कि चालक मनोज को मामूली चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया, "ये सुबह साढ़े दस के आसपास दीवार गिरी है। और यहां एक लड़का गाड़ी साफ कर रहा था वो भी उस दीवार के नीचे दब चुका था। फिर ऐन मौके पर इधर से लोग आए फिर उसके निकाला बाहर। उसके बाद उसको जिप्सी आई फिर उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई।"

अधिकारियों ने मौके पर जायकर हालात का जायजा लिया और आसपास के लोगों को सलाह दी कि वे दीवार के पास गाड़ियां को खड़ा करने या खुद खड़े होने से बचें, क्योंकि ये दीवार पुरानी और असुरक्षित है। डीसीपी ने कहा, "टाटा टेलीकॉम और वन विभाग दोनों को आगे इस तरह किसी भी हादसे को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत करने के लिए सूचित दे दी गई है। वहीं दीवार ढहने के कारणों की जाँच जारी है।"