Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

मशहूर बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल हुईं

New Delhi: मशहूर बॉलीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं हैं।

पार्टी मुख्यालय में पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होकर खुश हैं।

मशहूर प्लेबैक सिंगर पौडवाल, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं।