Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Delhi: बेघर लोगों के लिए कड़ाके की ठंड में शेल्टर होम सहारा, सभी तरह की जरूरी सुविधाएं मौजूद

Delhi: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही दिल्ली में पारा कम होने लगता है। शहर के शेल्टर होम बेसहारा लोगों के लिए लाइफ लाइन की तरह काम कर रहे हैं। इन शेल्टर होम में जरूरतमंद लोगों को बुनियादी सुविधाएं दी जाती है। बिस्तर और गर्म कंबल के अलावा मुफ्त खाना और जरूरत पड़ने पर मेडिकल केयर मुहैया कराई जाती है। ताकि बेघर लोगों को ठंड से बचाया जा सके और उन्हें जरूरी सुविआएं मिल सके।

शेल्टर होम में सुरक्षा और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था से लेकर आग बुझाने वाले यंत्र तक मौजूद हैं। शेल्टर होम में रहने वाले लोग बताते हैं कि कड़ाके की ठंड में उन्हें थोड़ी राहत मिली है। सरकारी इंतजाम से वो खुश हैं।

दिल्ली सरकार पूरे शहर में 197 शेल्टर चला रही है, जिनमें 7000 से ज्यादा लोगों के रहने की व्यवस्था है। सर्दियों के मौमस में टेंपरेरी टेंट लगाकर क्षमता को और बढ़ाया गया है, ताकि बेघर और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाया जा सके।