Breaking News

‘ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प लिया’, बोले इजरायली रक्षा मंत्री     |   ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की     |   ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार     |   ‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी     |   वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे     |  

नई दिल्ली: डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी रविवार सुबह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहुंचे। मकसद था, साइक्लोथॉन में हिस्सा लेना। देश भर में फिट इंडिया कार्निवाल चल रहा है। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा था। कार्यक्रम में आए डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवन के लिए फिटनेस रूटीन अपनाने की पैरोकारी की।

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली मेडिकल एसोसियेशन ने भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ मिल कर किया था। देश भर के 30 शहरों में 16 मार्च से तीन दिन का फिटनेस कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है। कार्निवाल का मकसद आम लोगों में स्वस्थ लाइफस्टाइल के प्रति जागरूकता फैलाना है।