Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड लगाएगा NHAI, मिलेंगी जरूरी सूचनाएं

Delhi: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजमार्गों पर परियोजना से जुड़ी जानकारी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने के लिए क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड लगाएगा। एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि इन वर्टिकल क्यूआर कोड साइनबोर्ड पर परियोजना से जुड़ी जानकारी दर्ज होंगी।

इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या, किलोमीटर निशान, राजमार्ग पर पेट्रोल करने वाली टीम के फोन नंबर, टोल प्रबंधक, रेजिडेंट इंजीनियर के संपर्क नंबर और आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 शामिल होंगे। ये साइनबोर्ड राजमार्ग के किनारे मौजूद सुविधाओं, विश्राम स्थलों, टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग क्षेत्र, राजमार्ग की शुरुआत/समापन बिंदुओं और अन्य संकेतक स्थलों के पास लगाए जाएंगे।

बयान के मुताबिक, क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड न केवल आपातकालीन और स्थानीय जानकारी तक बेहतर पहुंच के जरिये सड़क सुरक्षा को बढ़ाने का काम करेंगे बल्कि उपयोगकर्ता अनुभव एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रति जागरूकता में भी इजाफा करेंगे।