Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

हम पहले जाति जनगणना नहीं करा सके... राहुल गांधी ने मानी गलती, कहा- अब इसे सुधार रहे हैं

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को माना कि जाति जनगणना पहले नहीं करा पाना उनकी "गलती" थी, न कि पार्टी की। उन्होंने कहा कि वो अब इसे सुधार रहे हैं। गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने अपने 21 साल के राजनीतिक जीवन में एक "गलती" की है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के हितों की उतनी रक्षा नहीं की, जितनी करनी चाहिए थी।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी के 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि तेलंगाना में जाति जनगणना एक "राजनीतिक भूकंप" है, जो देश में एक बड़ा "आफ्टरशॉक" पैदा करेगा।

गांधी ने कहा, "मैं 2004 से राजनीति कर रहा हूँ और 21 साल हो गए और जब मैं पीछे देखता हूं और एक प्रकार से अपना आत्म-विश्लेषण करता हूँ, मैं ... मैंने कहां-कहां सही काम किया और कहां कमी रही। तो दो-तीन बड़े मुद्दे दिखते हैं मुझे। भूमि अधिग्रहण विधेयक किया, मनरेगा किया, खाद्य विधेयक किया, आदिवासियों की लड़ाई लड़ी। अगर मैं अपने आपको, अपने आपके बारे में सोचूं तो मुझे लगता है कि ये काम मैंने सही किया।"

उन्होंने कहा कि 10-15 साल पहले वे ओबीसी वर्ग के मुद्दों को गहराई से नहीं समझ पाते थे। हालाँकि, उन्होंने ये भी कहा कि एक तरह से ये बेहतर ही है कि जाति जनगणना पहले नहीं की गई, क्योंकि तेलंगाना के उदाहरण के बाद अब जिस तरह से ये की जा रही है, उस तरह से नहीं की जा सकती थी।