Breaking News

1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |  

दिल्ली में 12 अप्रैल तक चलेगी 'मिथिला रामायण' प्रदर्शनी

Delhi: भगवान राम और माता सीता का विवाह, वैदेही की 'अग्नि परीक्षा', बंदरों की एक सेना, राम नाम लिखे पत्थरों का तैरना और रामायण से जुड़ी बहुत सी यादों को मधुबनी पेंटिग के जरिए पेश किया गया है। बिहार के मिथिला क्षेत्र की 37 महिला कलाकारों ने दिल्ली में ललित कला अकादमी में रामायण से जुड़ी मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई है।

'मिथिला रामायण' के नाम की इस प्रदर्शनी में रामायण को फिर से जीवंत करने की कोशिश की गई है। रामायण की आम कहानियों के अलावा बारीक और रंगीन पेंटिंग से मिथिला क्षेत्र की शादी की रस्मों और त्योहारों पर भी कलाकारों ने खूब मेहनत की है।

क्यूरेटर के मुताबिक एक साथ लगाई गई पेंटिंग्स मिथिला की मानसिकता को जाहिर करती है। रामायण की दूसरी महिला किरदारों पर भी पेटिंग बनाई गई हैं। इनमें मंदोदरी, तारा, त्रिजटा, इंद्रजीत की पत्नी सुलोचना, सुग्रीव की पत्नी रूमा और भगवान राम की बड़ी बहन शांता भी शामिल हैं। ये प्रदर्शनी 12 अप्रैल तक चलेगी।